बिग बॉस 6 कोई मुस्लिम ही जीतेगा?

पिछले 93 दिनों से कलर्स चैनल के प्राइमटाईम पर धमाल मचाने के बाद आज वो घड़ी आ गयी है जब शो के विनर का नाम घोषित होगा। लोगों ने अभी से कयास लगाने शुरू कर दिये हैं। ज्यादातर लोगों ने उर्वशी को विनर साबित किया है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इमाम सिद्धिकी या साना खान को गेम का विजेता बताया है।

दिल्ली के आमिर और लखनऊ के विशाल खन्ना ने वनइंडिया से बात की और कहा कि इस बार इस शो का विनर कोई मुस्लिम प्रतियोगी ही होगा अब वो चाहे इमाम सिद्धिकी हो या फिर साना खान क्योंकि शो में इन्हें शामिल ही इसलिए किया गया था ताकि मुस्लिम लोग भी इस शो को देखें और वो भी इसकी टीआरपी बढायें। वैसे यह बात कुछ लोगों ने फेसबुक और ट्विटर पर भी लिखी है।

आपको बता दें कि अगर उर्वशी या साना में कोई जीतता है तो यह बिग बॉस में महिला विनर की हैट्रिक होगी। वैसे अभी तक एक भी सीजन किसी मुस्लिम ने नहीं जीता है। वैसे आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में साना, इमाम, निकेतन मधोक और उर्वशी ढोलकिया बचे हैं।

आज रात नौ बजे बिग बॉस सीजन 6 का ग्रैंड फिनाले प्रसारित होगा। इस फिनाले में मंच पर आपको प्रभुदेवा और रेमो डिसूजा एक साथ डांस करते दिखायी पड़ेंगे। इसके अलावा याना गुप्ता,रश्मी देसाई, पूजा गौर, रति पांडे भी स्टेज पर डांस करेंगे। इस दौरान इमरान हाशमी अपनी फिल्म 'एक थी डायन' का ट्रेलर भी लांच करेंगे।

इस शो को जो जीतेगा उसे 50 लाख का इनाम दिया जायेगा। इस फिनाले में आज वो सभी लोग दिखायी पड़ेंगे जिन्होंने इस बार शो में हिस्सा लिया था , यही नहीं शो को जीतने वाले विजेता को ट्राफी प्रदान करने के लिए पिछले साल की बिग बॉस 5 की विजेता जूही परमार भी आज फिनाले में दिखायी देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X