'सुर क्षेत्र' को राज ठाकरे ने दिया ग्रीन सिग्नल
राज ठाकरे के ग्रीन सिंग्नल के बाद से अब शो सुर क्षेत्र पर मंडराया खतरा टल गया है और शो अब अपने निर्धारित तिथि यानी 8 सिंतबर से चैनल पर प्रसारित होगा। गौरतलब है कि कलर्स पर धमाकेदार म्यूजिक का मुकाबला होने जा रहा है। जिसमें गायिका आशा भोंसले के अलावा पाकिस्तान सूफी मल्लिका आबदा परबीन और बांग्लादेश गायिका रूना लैला महाजज की भूमिका निभा रही हैं। जबकि जज की भूमिका में हिमेश रेशमिया के साथ आतिफ असलम हैं।
कहा जा रहा है कि राज ठाकरे ने बोनी की इस मजबूरी को समझा कि उनका काफी पैसा इस शो में लग चुका है अगर शो नहीं चला तो उससे निर्माता बोनी कपूर को काफी नुकसान होगा। इसलिए उन्होंने चेतावनी देकर शो की इजाजत दे दी।
आपको बता दें महासंग्राम को होस्ट करेंगी खूबसूरत एक्ट्रेस आयशा टाकिया। इस शो में भारत और पाकिस्तान से आए कुल 16 प्रतिभागी भाग लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
