सुर-क्षेत्र में ग्लैमरस आयशा टाकिया
कलर्स चैनल पर 8 सितंबर से शुरु होने जा रहे सिंगिग के महासंग्राम को होस्ट करेंगी खूबसूर एक्ट्रेस आयशा टाकिया। बॉलीवुड की ये चुलबुली एक्ट्रेस काफी समय बाद कैमरे के सामने नज़र आएगी। इस शो में भारत और पाकिस्तान से आए कुल 16 प्रतिभागी भाग लेंगे और आतिफ असलमा और हिमेश रेशमिया की टीम में बंटकर हर एपिसोड में एक नया चैलेंज पार करेंगे।
इस शो को आयशा टाकिया आज्मी होस्ट करेंगी जिन्होने 2008 में सलमान खान की 'वांटेड' के बाद कोई फिल्म नहीं की। इस शो की होस्ट के रुप में आयशा टाकिया काफी खूबसूरत और हसीन लग रही हैं। हाल ही में सुर-क्षेत्र का प्रेस मीट हुआ जिसमें आयशा टाकिया ने हर रंग के बॉर्डर की साड़ी पहनी हुई है और इस गेटअप में वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस शो को लेकर आयशा काफी उत्साहित हैं पहली बार वो छोटे परदे का रुख करेंगी। अपनी इस नयी टीवी इनिंग को लेकर आयशा काफी खुश हैं और ट्विटर के जरिये वो लगातार अपने फैन्स को इस शो को देखन को कह रही हैं।
कुछ समय पहले इस शो को लेकर मुंबई में काफी बवाल किया गया। मनसे कार्यकर्ताओं ने यहां तक कह दिया कि अगर ये शो टेलीकास्ट हुआ तो बहुत बुरा होगा। इस शो में जजेस के तौर पर आशा भोंसले, रुना लैला, और आबिदा परवीन नज़र आएंगी। मनसे वालों ने आशा भोंसले तक को धमकी देते हुए कहा कि वो इस शो को बंद कर दे। लेकिन आशा ने कहा कि मैं एक कलाकार हूं और राजनीती से दूर रहती हूं। उन्होने कहा कि ये शो प्यार फैलाने के लिए बनाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











