मिर्जापुर वेब सीरीज पर संकट के बादल, ससुर-बहू के इस सीन के कारण सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस!
वेब-सीरीज का दौर है लेकिन कई बार ऐसा देखा जाता है कि सीन्स के कारण मेकर्स को लीगल समस्या का सामना करना पड़ा है। इस बार मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर और अमेजन प्राइम वीडियो को लेकर एक खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो इस सीरीज के मेकर्स के लिए परेशानी बढ़ गई है। बता दें कि इस सीरीज पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार नोटिस जारी किया जिसका कारण काफी चौकाने वाला है।
खबरों की मानें तो इस सीरीज में ससुर और बहू के बीच अश्लील रिश्ता दिखाया गया है जिसको लेकर एक्ट्रेस की आलोचना हो रही है। बीना त्रिपाठी के रोल में नजर आईं अभिनेत्री रशिका दुग्गल की कड़ी निंदा की गई है। नोटिस जारी करते हुए कहा गया है इस तरह के कंटेंट से समाज पर बुरा असर पड़ता है। इस सीरीज में ना सिर्फ ससुर बल्कि घर के नौकर के साथ भी बीना त्रिपाठी का अवैध संबंध दिखाया गया है।

मिर्जापुर शहर से है
इस याचिका को दायर करने वाला शख्स मिर्जापुर शहर से है और उनका कहना है कि इससे यूपी की छवि भी खराब करने की कोशिश की गई है।

तीसरे पार्ट का इंतजार
गौरतलब है कि ये सीरीज लोगों के द्वारा काफी पसंद की गई है और इस समय इस सीरीज के तीसरे पार्ट को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं।

अभिनय को सराहा
सीरीज के पहले और दूसरे पार्ट को काफी पसंद किया गया है और लोगों के द्वारा अभिनय को सराहा गया है। सीरीज दमदार है।

कालीन भइया और गुड्डू पंडित
इस सीरीज के साथ कुछ किरदार भी काफी ज्यादा मशहूर हुए हैं जो कि कालीन भइया और गुड्डू पंडित जैसे किरदार हैं।

मनोरंजन किया है
अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकारों ने अपने अपने किरदार के साथ लोगों का काफी जमकर मनोरंजन किया है।
शनाया कपूर का कातिलाना बेली डांस वीडियो वायरल, सुहाना खान की स्कर्ट पहनें आईं नजर!


Click it and Unblock the Notifications