..................... शनाया कपूर का कातिलाना बेली डांस वीडियो वायरल Shanaya kapoor's Belly Dance video viral - Hindi Filmibeat

शनाया कपूर का कातिलाना बेली डांस वीडियो वायरल, सुहाना खान की स्कर्ट पहनें आईं नजर!

अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भले ही फिल्मों में अपने अभिनय करियर की शुरुआत ना की हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा छाई रहती हैं। इस समय उनका एक वी़डियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बेली डांस करती हुईं नजर आ रहीं हैं। लोगों का मानना है कि फिल्मों में आने से पहले शनाया हर तरह से तैयार हो रहीं हैं। शनाया के इस वीडियो की बात करें तो इसमें वो व्हाइट स्कर्ट और व्हाइट क्रॉप टॉप में दिख रही है।

वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा है.. 'संजना मुथरेजा के साथ कुछ अलग ट्राई करते हुए। स्कर्ट चुराने देने के लिए सुहाना खान का धन्यवाद।' गौरतलब है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं और ये स्कर्ट सुहाना का है।

shanaya kapoor, शनाया कपूर

बता दें कि शनाया कपूर अक्सर सुहाना खान और अनन्या पांडे के साथ चिल करतीं हुई नजर आतीं हैं। फैंस शनाया के फिल्मों में डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

इसके पहले भी कपूर परिवार से सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर फिल्मों में आ चुके हैं। वहीं, अब खुशी कपूर और शनाया कपूर के डेब्यू की तैयारियां हैं।

स्टारकिड्स की बात करें तो अक्सर देखा गया है कि फैंस इनके डेब्यू का इंतजार काफी ज्यादा करते हैं। अब देखना ये है कि शनाया कपूर के डेब्यू के बाद किस तरह से लोग उनको स्वीकार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X