'मिर्जापुर' के रॉबिन प्रियांशु पेनयुली ने वंदना जोशी से रचाई शादी, वायरल हुईं शानदार तस्वीरें
कुछ कलाकार एक फिल्म या वेब सीरीज करके इतना मशहूर हो जाते हैं जितनी उम्मीद उन्होने शायद ही की होती। ऐसा ही कुछ हुआ जब मिर्जापुर सीजन 2 रिलीज हुआ और इस में किरदार नजर आया जिसका नाम रॉबिन था। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता प्रियांशु पेनयुली की जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। मिर्जापुर 2 में एक छोटे से किरदार के साथ उन्होने न्याय किया और काफी मशहूर हो गए।
इस सीरीज में उनका तकिया कलाम.. 'ये भी ठीक है' काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ है। उन्होने 26 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड वंदना जोशी जोशी को हमसफर बना लिया है। खबर है कि दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कोविड के कारण इस शादी में ज्यादा लोग नहीं आए थे और परिवारवालों की मौजूदगी में प्रियांशु और वंदना शादी के बंधन में बंधे हैं।
विकी कौशल की 'अश्वत्थामा' में सारा अली खान की एंट्री? इस दमदार रोल के साथ करेंगी बड़ा धमाका!


Click it and Unblock the Notifications