विकी कौशल की 'अश्वत्थामा' में सारा अली खान की एंट्री? इस दमदार रोल के साथ करेंगी बड़ा धमाका!
फिल्म केदारनाथ से शानदार शुरुआत करने वाली सारा अली खान इस समय अपने करियर में काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। कुछ समय में उनकी फिल्म कुली नंबर वन रिलीज होने वाली है जिसमें वो वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। लेकिन इस उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सारा अली खान अब उरी स्टार विकी कौशल के साथ नजर आने वाली हैं।
जी हां उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की शानदार जोड़ी यानि एक्टर विकी कौशल और डायरेक्टर आदित्य धार एक बार फिर से साथ आ रहे हैँ। हम बात कर रहे हैं मोस्ट अवेटेड फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा की। इस फिल्म को लेकर विकी कौशल काफी समय तैयारी कर रहे हैँ। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस को लेकर लंबे समय से चर्चा थी लेकिन किसी तरह की जानकारी इसको लेकर सामने नहीं आई थी।
सोनू सूद से मिलने बिहार से साइकिल पर निकला फैन, खबर मिलते ही अभिनेता ने किया ये काम


Click it and Unblock the Notifications