सोनू सूद से मिलने बिहार से साइकिल पर निकला फैन, खबर मिलते ही अभिनेता ने किया ये काम
अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना काल के दौरान कुछ ऐसा किया था जो कि लोगों के दिलों में घर कर गया है और लोग इस समय उनको किसी भगवान की तरह मानते हैं। ऐसे ऐसे किस्से सामने आते हैं जो कि आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं और ऐसा लगता है कि उनकी फैन फॉलोविंग कितनी शानदार है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल अभिनेता सोनू सूद के एक जबरे फैन ने उनसे मिलने के लिए बिहार से ही साइकिल दौड़ा दी थी।
जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हक्का बक्का रह गए और इस बाक की जानकारी अभिनेता सोनू सूद को मिली। इस फैन की ख्वाहिश ये है कि वो मुंबई जाकर सोनू सूद को गले लगाएंगे और हर चीज के लिए दिल से शुक्रिया अदा करेंगे।

इस बात की जानकारी जैसे ही सोनू सूद को मिली उन्होने इस फैन को फोन किया और बात की। साथ ही एक पोस्ट किया जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।
सोनू सूद ने लिखा था.. 'बिहारी बाबू आप हमारे मेहमान रहेंगे। साइकिल के क्यों फ्लाइट से बुलाते हैं आपको। वापिस अपनी साइकिल के साथ फ्लाइट में जाएंगे।' गौरतलब है कि इस फैन का नाम अरमान है और सोनू सूद ने खुद एयरपोर्ट जाकर उनकी वीआईपी स्वागत किया था।
सोनू सूद की अपने फैन के प्रति ऐसी भावना देख कर लोग काफी ज्यादा खुश हैं और अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications