..................... Hotties Mallika Sherawat and Sunny Leone on screen together, Fans Happy - Hindi Filmibeat

वाह सन्नी-मल्लिका...एक मसाला तो एक पटाखा...

मल्लिका का रियलिटी डेटिंग गेम 'द बैचलर' शो टेलिकास्ट होने से पहले ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और इसके पीछे बहुत बड़ा कारण यह है कि इस शो में आपको पहली बार बॉलीवुड की दो बेपनाह ग्लैमरस तारिकाएं सन्नी लियोन और मल्लिका शेरावत नजर आयेंगी, जिसको सुनने के बाद अगर लोगों के बीच में चर्चा हो रही है तो कुछ भी गलत नहीं है।

मल्लिका के बहुत बड़े फैन कहने वाले दिल्ली के अजय अग्रवाल ने ट्विटर पर लिखा है..वाह मल्लिका और सन्नी...यानी कि एक मसाला तो एक पटाखा.. क्या बात है, अरे अब तो मुझे इस शो का बेसब्री से इंतजार है।.. मुझे इसकी गाइडलाइन पता चल जाये तो मैं इस शो के अप्लाई भी कर दूं। मेरी नजर में तो शो यह अभी से हिट हो गया है। चलो बहुत दिन बाद मुझे कुछ टीवी पर हॉट और स्पाइसी देखने को मिलेगा।

तो देखा आपने कि किस तरह लोग इस रियलिटी शो का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि 'द बैचलर' शो टेलिकास्ट लाइफ ओके पर होगा। शो के होस्ट रोहित रॉय हैं। शो की शूटिंग शुरू हो गयी है।

आपको बता दें कि अमेरिका के हिट रियलिटी शो पर आधारित 'द बैचलर' मेरे ख्यालों की मल्लिका .. के जरिये अपने लिए बेस्ट दुल्हा खोजेंगी, जिसमें सन्नी लियोन उन्हें अपने लिए जीवन साथी को खोजने में मदद करेंगीं।

गौरतलब है कि सन्नी लियोन के लिए यह रियलिटी शो..काफी मायने रखता है क्योंकि उन्होंने भारत की सरजमीं पर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 से कदम रखा था। जिसकी वजह से ही उन्हें बॉलीवुड में मौका मिला था तो वहीं मल्लिका जहां इस शो के जरिये अपने लिए लड़का खोज रही हैं वहीं उनके लिए यह रियलिटी शो यह साबित करेगा कि उन्हें लोग कितना पसंद करते हैं क्या अब भी लोग उन्हें मर्डर वाली कामुक लड़की समझते हैं या फिर हिस्स जैसी फ्लॉप अभिनेत्री। खैर बस थोड़ा सा इंतजार... सारे सवालों का जवाब मिल जायेगा.. जस्ट वेट एंड वाच।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X