..................... Sunny Leone To Join Mallika Sherawat On TV Show Bachelorette India - Hindi Filmibeat

कभी सन्नी से जलती थी मल्लिका. आज बनीं सहेली

अक्सर बॉलीवुड में कहा जाता है कि दो अभिनेत्रियां अच्छी दोस्त नहीं हो सकती है क्योंकि दोनों के बीच में कहीं ना कहीं काम को लेकर इगो क्लैश हो जाता है। लेकिन कभी -कभी अपवाद स्वरूप एक-दो किस्से नजर आ ही जाते हैं लेकिन उन किस्सों की उम्र भी ज्यादा नहीं होती है। आप सोच रहे होंगे कि हम यह पुराण आपको क्यों समझा रहे हैं तो सुनिये इसके पीछे बहुत बड़ी वजह है।

दरअसल रियलिटी डेटिंग गेम शो 'द बैचलर'शो में सेक्स बम मल्लिका शेरावत को उनके लिए लाइफ पार्टनर चुनने में मदद करेंगी पोर्न स्टार सन्नी लियोन। जिसको लेकर दोनों काफी उत्साहित हैं लेकिन आपको बता दें कि यह वही मल्लिका शेरावत हैं जिन्हें कि सन्नी लियोन की तरक्की से काफी जलन हो गयी थीं और अपनी फिल्मों के लिए उन्हें सन्नी संकट लगने लगी थीं क्योंकि फिल्मों में जो- जो वह नखरों के साथ करती हैं, वह सब सन्नी फिल्मों में शालीनता के साथ करने को तैयार थी जिसके बाद मल्लिका को साइन करने वाले सन्नी को साइन करने के लिए बेताब और उत्सुक दिखे।

लेकिन अब मामला थोड़ा उलट गया है, पिछले कुछ दिनों से मल्लिका की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट काफी खराब रही है। इसलिए मल्लिका ने टीवी का रूख किया और रियलिटी शो साइन किया। लेकिन जहां वह अपनी पतली हालत के कारण पहुंची थी वहीं सन्नी लियोन ने शौक के कारण पहुंची थी जिसके बाद मल्लिका को शायद मन ही मन काफी खुशी हुई और उन्होंने सन्नी को अपनी प्रिय सहेली का किरदार दे दिया क्योंकि टीवी शो के इस रियलिटी शो की अभिनेत्री तो मल्लिका ही हैं। और यहां वह सन्नी से आगे हैं।

मालूम हो कि शो के होस्ट टीवी के हिट कलाकार रोहित रॉय होंगे। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शो लाइफ ओके पर प्रसारित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X