..................... Madhuri Dixit fails to impress on Jhalak Dikhhla Jaa 7's first episode - Hindi Filmibeat

झलक के मंच पर दिखीं कामुक माधुरी की हो रही है बहुत बुराई

जी हां दोस्तों, बॉलीवुड की डासिंग दिवा माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा का वो नाम है जिसने अपने दम पर एक खास जगह बनायी हैं।

मधुर मुस्कान, बेहतरीन अदाओं की मल्लिका माधुरी को लोगों ने हर रूप-रंग में पसंद किया है लेकिन इस बार लोगों को माधुरी का वो रूप नहीं भा रहा है जो कि उन्होंने झलक दिखला जा सीजन 7 में धरा है। शो का पहला एपीसोड प्रसारित हो चुका है जो कि हमेशा कि तरह ही काफी धमाकेदार रहा लेकिन इस धमाकेदार एपीसोड में माधुरी की चमक फीकी ही दिखायी दी है।

सेक्सी ड्रेस और हॉट डांस से माधुरी ने किया सबको पानी-पानी

दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से तो लग रहा है कि लोगों को माधुरी का वेस्टर्न लुक समझ में नहीं आ रहा है। हमेशा से लंहगा-चोली, साड़ी और सूट में माधुरी को देखने और पंसद करने वाली आडियंश को माधुरी का लो-कट गाउन और सेक्सी कपड़े पहनना शायद अच्छा नहीं लग रहा है इसलिए लोगों ने माधुरी के लुक और वेस्टर्न डांस पर ट्विटर और फेसबुक पर चर्चा करनी शुरू कर दी है।

मालूम हो कि माधुरी ने ऐलान किया है कि वो इस बार झलक दिखला जा 7 में वो सब करेंगी जो उन्होंने इससे पहले नहीं किया है। इसकी झलक उन्होंने शो के प्रीमियर नाइट में दिखा भी दी जहां उन्होंने वेस्टर्न कपड़े पहने और धूम जैसे गाने पर सालसा डांस किया है।

खैर माधुरी ने हमेशा से ही लोगों की बातें सुनी हैं क्योंकि उनका मानना हमेशा से यही रहा है कि जनता के प्यार की ही वजह से ही वो नंबर वन अभिनेत्री बनी हैं, इसलिए हो सकता है कि ट्विटर पर सक्रिय रहने वाली माधुरी दीक्षित पर कमेंट्स का असर पड़े और वो अपने पुराने उसी रूप-रंग में फिर से नजर आयें जिनकी वजह से आज के 16-17 साल के लड़के भी उन्हें दिल दे बैठते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X