खत्म हुआ सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का पवित्र रिश्ता, इमोशनल हुए सुशांत
मुंबई। सब कुछ एक प्यारी सी कहानी की तरह। दो लोगों की किस्मत मिलती है बारिश होती है। बैकग्राउंड में साथिया...तूने क्या किया की धुन। पवित्र रिश्ता ने 2009 में इसी तरह दर्शकों से रिश्ता बनाया था। कुछ महीने पहले इस सीरियल ने 1000 एपिसोड्स पूरे किये।
लेकिन कहते हैं न कि सारी अच्छी चीज़ें कभी न कभी तो खत्म होती हैं। तो आज ऐसे ही पवित्र रिश्ता का आखिरी एपिसोड हैं। आखिरी एपिसोड में ऋत्विक और आशा ठुमकते दिखाई देंगे तो अर्चना और करन की केमिस्ट्री भी देखने को मिलेगी।
इस सीरियल की एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग तो है ही लेकिन एकता कपूर को मैचमेकर का खिताब मिलना चाहिए। कई सीरियलों की तरह इस सीरियल में भी रील लव स्टोरी रियल लव स्टोरी में बदल गई। वो भी एक बार नहीं बल्कि दो बार।
पहले तो मानव और अर्चना यानि कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की दोस्ती बदल गई थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक में। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सुशांत ने झलक दिखला जा के सेट पर अंकिता को प्रपोज़ भी कर दिया। वहीं ऋत्विक धंजानी और आशा नेगी भी साथ काम करते करते एक दूसरे के हो गए।
खैर अब पवित्र रिश्ता के खत्म होने से सभी कलाकार उदास हैं। सुशांत सिंह राजपूत जिन्हें इस सीरियल ने नाम और पहचान दिलाई, भी काफी भावुक लगे। उन्होंने एकता को इसके लिए धन्यवाद भी दिया।


Click it and Unblock the Notifications












