पहले लुक से सस्पेंस बना गए ब्योमकेश 'सुशांत' बख्शी
सुशांत सिंह राजपूत बहुत दिनों से गायब है। लेकिन दीवाली के पहले उन्होंने धमाके के साथ वापसी की है। और ये धमाका इतना शानदार है कि आप वाह बोले बिना नहीं रह पाएंगे।

सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में ट्विटर जॉइन किया है और कल रात से वो ट्विटर पर वाइरल हो गए हैं। दरअसल सुशांत ने रात के बारह बजे अपनी आने वाली फिल्म ब्योमकेश बख्शी का ट्रेलर ट्वीट किया।
शानदार है ब्योमकेश का टीज़र
ब्योमकेश बख्शी का टीज़र शानदार है। फर्स्ट लुक में ब्योमकेश की झलकियां हैं लोगों की दिक्कतें सुलझाते। 1943 का कलकत्ता और रिक्शे पर दिखते ब्योमकेश की धोती वाले पैर। रोमांच के लिए इतना ही काफी हैं। बैकग्राउंड में कलकत्ता की मिल की आवाज़ें, बम हमलों पर बातें आपको बांध लेंगी। सबसे दिलचस्प ये कि कहीं भी सुशांत नहीं दिखाए देंगे...अंत में बस उनकी आवाज़ बख्शी...ब्योमकेश बख्शी। फिल्म का मेसेज स्क्रीन पर लिखा आता है...एक जंग, एक जाल और एक जासूस! दिबाकर बनर्जी वाकई 2015 अपने नाम करने की तैयारी से लौटे हैं।
वहीं सुशांत को री - ट्वीट करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि वे कबसे इसका इंतज़ार कर रहे थे। और टीज़र देखकर वो वाकई उत्साहित हैं...


Click it and Unblock the Notifications











