लापतागंज के फेमस एक्टर का हुआ निधन, शूटिंग करते वक्त सेट पर ही चली गई जान

Lapataganj actor Arvind Kumar passes away: सब टीवी के पॉपुलर शो 'लापतागंज' में चौरसिया का किरदार निभाने वाले फेमस एक्टर अरविंद कुमार नहीं रहे। अभिनेता का 10 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता एक शूटिंग के लिए जा रहे थे तभी उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, तब तक वह नहीं रहे।
विनोद गोस्वामी ने दी खबर
ये दुखद खबर एक्टर विनोद गोस्वामी ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर की, जिससे उनके फैंस और करीबियों को बड़ा झटका लगा। अरविंद कुमार लापतागंज में अपने वन लाइनर और चौरसिया के किरदार के लिए प्रिय थे। वह आखिरी बार 'सन ऑफ सरदार' फिल्म निर्माता अश्विनी धीर की अगली फिल्म के लिए काम कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- शाहरुख खान की इस एक्ट्रेस ने सबसे अमीर मर्दों की लिस्ट में शुमार शख्स से शादी करने के लिए छोड़ा करियर
अरविंद कुमार का करियर
अरविंद कुमार ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2004 में की थी। उन्होंने 5 साल तक सब टीवी के डेली शो लापतागंज में चौरसिया का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्हें क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे शो में भी देखा गया था। इसके साथ ही वह चीनी कम, अंडरट्रायल, रामा राम क्या है ड्रामा और मैडम चीफ मिनिस्टर जैसी फिल्मों में भी काम कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- 'अनुपमा' जैसा फेमस शो छोड़कर ये हसीना चली कृष्ण की राह, अब सड़क पर बैठकर गाती है भजन
यह भी पढ़ें- पत्नी की देखा-देखी में नौकरी छोड़ रील बनाने लगे थे जनाब, हसीना ने थमा दिए तलाक के कागजात


Click it and Unblock the Notifications