'अनुपमा' जैसा फेमस शो छोड़कर ये हसीना चली कृष्ण की राह, अब सड़क पर बैठकर गाती है भजन

Anagha Bhosle

Anagha Bhosle Video: एक्टिंग की दुनिया में ऐसे कई सितारे होते हैं, जिन्हें वो मोहमाया मानकर छोड़ देते हैं। ऐसे कई एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर को त्यागकर अध्यात्म को चुना और ऐसी ही एक एक्ट्रेस है अनघा भोसले। जिन्होने फेमस टीवी शो 'अनुपमा' में कभी अहम रोल निभाया था।

अनघा भोसले एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें 'अनुपमा' से पहचान मिली। इस शो में वो नन्दिनी का रोल निभाती थीं जो कि समर की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी लेकिन अनघा ने जब अध्यात्म की राह पर चलने की ठानी तो शो के मेकर्स को नन्दिनी का रोल खत्म करना पड़ा। मात्र 23 साल की उम्र में अनघा ने चकाचौंध की दुनिया को अलविदा कह दिया और भक्ति की राह पकड़ ली।

अनघा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो काफी समय से कृष्ण भक्ति में लीन थीं लेकिन एक्टिंग और उनके वर्क शेड्यूल की वजह से उन्हें समय नहीं मिल पाता था, लेकिन अब वो अपनी भक्ति को पूरा समय देती हैं। अनघा का मानना है कि कोई नहीं होता जब आप रात में अकेले हो। सिर्फ कृष्ण ही होते हैं, जो आपका हाथ एक बार पकड़ लें तो की नहीं छोड़ते हैं। अनघा ने कहा कि उन्हें अनुपमा के बाद एक और सीरियल का ऑफर आया था लेकिन उन्होंने सारी मोहमाया का त्यागने का फैसला कर लिया था और कृष्ण की राह पर खुद को समर्पित कर दिया।

अपने रूटीन के बारे में बताते हुए अनघा ने कहा- 'मैं सुबह 3.30 बजे उठती हूं और अपनी धार्मिक एक्टिविटी के लिए तैयार हो जाती हूं जो 4.30 बजे शुरू होती हैं। पूरा दिन भजन गाने और अपने साथियों के साथ मंत्रोच्चारण करने में व्यतीत होता है। मैं दो अन्य लड़कियों के साथ अपना कमरा शेयर करती हूं। कई युवा यहां शांति और खुशी पाने के लिए हैं।'

More from Filmibeat

Read more about: anagha bhosle
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X