नहीं रहीं स्मृति ईरानी उर्फ तुलसी की 'बा', एक्टर सुधा शिवपुरी का निधन
[टेलीविजन] क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक्टर सुधा शिवपुरी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। सुधा शिवपुरी क्योंकि सास भी कभी बहू थी का काफी अहम हिस्सा थीं और उन्होंने शुरूआत से लेकर अंत तक बा बनकर सीरियल की बागडोर संभाली थी। सुधा शिवपुरी सीरियल में अपनी तुलसी यानि कि स्मृति ईरानी की हिम्मत थीं।

करण जौहर को दिए एक इंटरव्यू में एकता कपूर से पूछा गया था कि वो बा का किरदार क्यों नहीं खत्म करती क्योंकि सीरियल के हिसाब से उनकी उम्र 200 साल तो होगी। इस पर एकता ने बड़े प्यार से जवाब दिया था कि बा को कैसे मार सकते हैं। बा हमारी लाईफलाइन हैं।
सुधा शिवपुरी ने कसम से सहित बालाजी टेलीफिल्म्स के कई सीरियल में काम किया है। वो एक थियेटर आर्टिस्ट थीं और अभिनय से उन्हें बेइंतहा प्यार था। उन्होंने इंसाफ का तराजू, स्वामी, पिंजर, सावन को आने दो जैसी फिल्मों में भी काम किया है। सुधा शिवपुरी काफी वक्त से बीमार चल रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications












