..................... Kumkum Bhagya starrer Madhurima Tuli grabs a Hollywod Film - Hindi Filmibeat

WOW: कुमकुम भाग्य से सीधा हॉलीवुड फिल्म!

[बॉलीवुड समाचार] मधुरिमा तुली को दर्शक भले ही नाम से फिलहाल नहीं जानते हों पर उन्हें पहचानते सब हैं। ज़ीटीवी के चर्चित धारावाहिक कुमकुम भाग्य में तनु का किरदार करने वाली मधुरिमा ने हाल ही में अक्षय कुमार स्टारर बेबी के लिए सीरियल छोड़ दिया था।

इसके बाद मधुरिमा तुली फिल्म में अक्षय की पत्नी के किरदार में नज़र आईं। अब उन्होंने एक हॉलीवुड फिल्म भी साइन की है। और इसके बाद वो एक एक्शन फिल्म भी करना चाहती हैं। एक इंटरव्यू में मधुरिमा ने कहा कि उन्होंने ऐसा कभी सोचा ही नहीं था।
#TooMuch: नच बलिए 7 के ये सात ट्विस्ट ज़रूर जान लीजिए

यह हॉलीवुड फिल्म आखिरी किंग ऑफ पंजाब पर बेस्ड है, जिसे लंदन ले जाया जाता है। मधुरिमा का रोल राजा की मां का है। इस रोल का फ्लैशबैक पार्ट मधुरिमा कर रही हैं जबकि वर्तमान शबाना आज़मी जी कर रही हैं। पिछले दिनों इसकी शूटिंग बीकानेर में भी की गई।
WOW: कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी आएगा LEAP, ऐसे होंगे किरदार!

हालांकि मधुरिमा को ब्रेक अपने सीरियल नहीं बल्कि एड की वजह से मिला। एक टीवी एड के बाद लोगों ने उन्हें पहचानना शुरू किया। यह एड एक ऐसी बीवी का था जो अपने पति की बॉस होती है। यह एड एयरटेल का था।
ये है मोहब्बतें: इशिता सुब्बू को पास लाकर रमन ने कर दी है गलती?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X