स्टार प्लस के नए सीरियल में 'झलक' दिखाएंगे विराट कोहली!
[टेलीविजन] स्टार प्लस ने उतरन फेम टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा को अपने अगले प्रोजेक्ट 'गुलमोहर ग्रैंड' के लिए कास्ट किया है और ये शो 'एअरलाइंस' को रिप्लेस करने वाला है। होटल इंडस्ट्री पर आधारित इस सीरियल में आकांक्षा सिंह भी होंगे जो कि पिछली बार 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' में नजर आईं थी।
लेकिन सबसे मज़ेदार बात है कि हमेशा टीवी पर लंबे बालों में दिखे गौरव चोपड़ा इस सीरियल में विराट कोहली के लुक में नज़र आएंगे। गौरव ने बताया कि उनका किरदार एक ऐसे लड़के का है जो कि होटल का एमडी है। वह चीजों की ज़िम्मेदारी मुस्कुराते हुए लेता है।
इस सीरियल में गौरव एक खूबसूरत गठीले नौजवान अनिरुद्ध की भूमिका में दिखाई देंगे, जिसके लिए उन्हें कहा गया कि उन्हें विराट कोहली जैसा दिखना है और इसके लिए उन्हें अपने बाल छोटे करवाने पड़े। हालांकि यह तुलना बहुत ही बेतुकी है कि निर्माताओं को विराट कोहली लुक ही क्यों चाहिए था।
WOW: कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी आएगा LEAP, ऐसे होंगे किरदार!
लेकिन कहा जा रहा है बाल छोटे करवाने के बाद से गौरव की काफी तारीफ हो रही है। स्टार प्लस के इस नए शो में कुल 26 एपिसोड होंगे और हर एपिसोड में एक अलग और नई कहानी होगी।


Click it and Unblock the Notifications
