..................... Kumkum Bhagya actress to be seen opposite Akshay Kumar in Baby - Hindi Filmibeat

BABY: अक्षय कुमार की बीवी बनेंगी कुमकुम भाग्य की ये एक्ट्रेस!

ज़ी टीवी पर प्रसारित कुमकुम भाग्य दर्शकों का फेवरिट सीरियल है। रॉकस्टार अभि और चश्मिश की लव स्टोरी उन्हें पसंद है और उससे भी ज़्यादा पसंद हैं इस सीरियल के किरदार। इस सीरियल में हाल ही में तनू का किरदार निभाने वाली मधुरिमा तूली को रिप्लेस कर दिया गया था लेकिन क्यों इसका खुलासा भी कुछ दिन पहले ही हुआ। दरअसल मधुरिमा ने मारा है लॉन्ग जंप!

तनू का किरदार निभाने वाली मधुरिमा तूली अब अक्षय कुमार की फिल्म बेबी में उनकी पत्नी का किरदार निभाते नज़र आएंगी। अब उनका ये रोल कितना बड़ा है इसकी जानकारी अभी हमें नहीं है क्योंकि फिल्म एक सीरियस मिशन पर आधारित है और ऐसे में मधुरिमा के हिस्से में कितने सीन्स आए ये गेस करना ज़्यादा मुश्किल नहीं है। जबकि कुमकुम भाग्य में उनके किरदार को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था।

मधुरिमा वैसे तो फिल्मों के लिए नई नहीं हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। उनकी मानें तो उनको ये रोल एयरटेल के एक ऐड के बाद मिला जिसमें वो अपने पति की बॉस के रूप में दिखी थीं। इस ऐड को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हमारी तरफ से उनको अपने इस लॉन्ग जंप के लिए ऑल द बेस्ट!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X