BABY:बिना आइटम और ठुमकों के फिल्म हिट नहीं करा पाते अक्षय कुमार?

लगता है कि अक्षय कुमार भी अब उन लोगों में शामिल हो गए हैं जिन्हें बॉलीवुड के नंबर गेम से खासा फर्क पड़ने लगा है। या तो उन्हें ये डाउट हो गया है कि वाकई वो अपने कंधों पर एक पूरी फिल्म....माफ कीजिएगा सीरियस फिल्म खींच सकते हैं या नहीं। तभी तो शायद उन्होंने भी वही पैंतरा अपनाया जो बाकी की पूरी इंडस्ट्री अपनाती है। यानि कि आईटम सॉन्ग का तड़का!

इसके लिए भले ही अक्षय को अपनी पुरानी बात से मुकरना पड़ा हो पर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। दरअसल कुछ ही दिनों पहले अक्षय ने यह कहलवाकर इस फिल्म की खूब पब्लिसिटी करवाई थी कि फिल्म बेबी में कोई भी गाना नहीं होगा। ये एक सीरियस फिल्म है और अपने विषय के साथ पूरा न्याय करती है।
ALSO READ: खिलाड़ी के सीक्वल में कौन लेगा अक्षय कुमार की जगह

लेकिन रिलीज़ से ऐन कुछ वक्त पहले ही अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री ईशा गुप्ता फिल्म 'बेबी' में आइटम नंबर करती नजर आएंगी। ईशा गुप्ता पर एक आयटम नंबर 'बेपरवाह' फिल्माया गया है। रिलीज़ से कुछ दिन पहले इस गाने को फिल्म में प्रमोशन के लिए डाला दिया गया है।
PICS: जब दीपिका, आमिर, अक्षय उतरे टेनिस कोर्ट में..

तो क्या अक्षय कुमार और नीरज पांडे जैसे निर्देशक को भी अब ये चिंता सताने लगी है कि फिल्म हिट कैसे की जाए और अगर हिट करनी है तो फिर ठुमके और आइटम का सहारा लेना ही पड़ेगा।
ALSO READ: BEST ALBUM 2014:सलमान के हैंगओवर को फैन्स ने किया किक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X