Bigg Boss: सलमान के बाद अक्षय कुमार का नाम लेकर फराह को हिट करने की कोशिश

फराह खान के नए अवतार को लोग भले ही कितना भला बुरा कह रहे हों, लेकिन वो ठीक ठाक काम कर रही हैं। हालांकि सलमान खान के फैन्स फराह खान से बहुत उखड़े से हैं पर सल्लू भाई ने ट्वीट करके फराह की तारीफ की और फैन्स अपने बजरंगी भाईजान की खातिर थोड़ा शांत हो गए।

अब खबर है कि अक्षय कुमार ने फराह खान को फोन कर बिग बॉस को इतने बेहतरीन ढंग से होस्ट करने की बधाई दी है। इस बात से जहां सलमान के फैन्स हैरान थे वहीं अक्षय के फैन्स को भी ज़्यादा खुशी नहीं हुई।

लेकिन जब अक्षय कुमार से इस बाबत जानकारी ली गई तो पता चला कि ऐसा कुछ नहीं है। उनके एक करीबी ने बताया कि अक्षय ने तो फराह का कोई एपिसोड भी नहीं देखा और मज़े से केप टाउन में छुट्टियां बिता रहे थे। हां ये हो सकता है कि चैनल को लगा हो कि सलमान के बाद शो डूब रहा है और इसलिए अक्षय का नाम लेकर थोड़ी पब्लिसिटी बटोरने की कोशिश की गई हो!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X