कपिल जैसा टीवी शो करने की फिराक में कृष्णा अभिषेक
हास्य टेलीविजन धारावाहिक 'कॉमेडी सर्कस' में अपनी हाजिरजवाबी से छोटे पर्दे पर राज करने वाले फिल्म एक्टर गोविंदा के भांजे कृष्णा का कहना है कि उनके लिए उनकी आजादी काफी मायने रखती हैं वो सीमाओं में बंधकर काम नहीं कर सकते हैं इसलिए उन्होंने कपिल को शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में जाने से मना कर दिया था।
जिसके बारे में बात करते हुए कृष्णा ने कहा कि "कपिल मुझसे नाराज हैं क्योंकि मैं उनके शो पर नहीं गया। मेरे लिए मुझे आजादी मिलना जरूरी है। मुझसे आना और हंसाकर निकल लेना नहीं होता। मुझे अपनी जगह चाहिए होती है।" इसके अलावा उन्होंने कहा कि वास्तव में मनीष से पहले मुझे 'मैड इन इंडिया' करने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन मैंने सोचा कि अगर मैं साक्षात्कार लेने शुरू करता हूं तो सब खत्म हो जाना है। मैं सेट पर वह उत्साहपूर्ण ऊर्जा चाहता हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं भविष्य में कपिल के शो जैसा शो करूंगा, लेकिन मैं उस तरह के शो करने के लिए मरा नहीं जा रहा क्योंकि मैंने हंसाने के लिए टेलीविजन का रुख नहीं किया था। लेकिन इतना तय है कि जो करूंगा वो धमाकेदार और अलग होगा।


Click it and Unblock the Notifications
