भारती सिंह के सपोर्ट में उतरे कृष्णा अभिषेक, राजू श्रीवास्तव के बयानों को बतायाा बकवास
कुछ समय से लगातार देखा जा रहा है फिल्म और टीवी जगत के सितारों का नाम ड्रग्स केस में लगातार सामने आ रहा है और हाल ही में कुछ ऐसा हुआ था जो कि काफी ज्यादा चौकाने वाला था। हम बात कर रहे हैं मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की.. जिनको हाल ही में ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया गया था। गौरतलब है कि भारती सिंह ने एनसीबी के सामने इस बात को कुबूल किया था कि उन्होने ड्रग्स हालांकि उनको बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
लेकिन उनके ऊपर से मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं लेकिन उनको कई लोगों का सपोर्ट भी है। इस समय भारती सिंह के सपोर्ट में उनके साथी कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक आए हैं। उन्होने कहा है कि भारती की गलती को नजरअंदाज करने उनको दूसरा मौका देना चाहिए। कृष्णा ने कहा कि.. 'भारती सिंह के साथ हमारी पूरी टीम है और कपिल और मैं तो उनके साथ खड़े हैं। कुछ भी हो हम हमेशा उसके साथ खड़े हैं।
मंत्री के साथ डिनर करने से विद्या बालन ने किया इंकार? एमपी में रुकवा दी 'शेरनी' की शूटिंग!


Click it and Unblock the Notifications