मंत्री के साथ डिनर करने से विद्या बालन ने किया इंकार? एमपी में रुकवा दी 'शेरनी' की शूटिंग!
अभिनेत्री विद्या बालन काफी समय से फिल्म शेरनी की शूटिंग को लेकर बिजी हैं और उनकी खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आने वाली है। दरअसल विद्या बालन की फिल्म की शूटिंग इस समय मध्य प्रदेश में होने वाली थी लेकिन अब वो रोक दी गई है। जैसे ही ये खबर सामने आई तो फैंस के मन में सवाल था कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि फिल्म की शूटिंग अचानक रोकनी पड़ी।
दरअसल इसके पीछे एक वनमंत्री विजय शाह का नाम सामने आ रहा है और एक चौकाने वाला कारण सामने आ रहा है। खबर है कि विजय शाह ने अभिनेत्री विद्या बालन को दावत दी थी अपने साथ डिनर करने के लिए बुलाया था। अभिनेत्री विद्या बालन ने इसके लिए मना किया तो मंत्री जी नाराज हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी कारण विजय शाह ने शूटिंग पर रोक लगा दी है।
अजय देवगन और अक्षय कुमार समेत इन सितारों ने दी गुरुपुरब की बधाई, धड़ल्ले से वायरल ट्वीट्स


Click it and Unblock the Notifications