टीवी एक्ट्रेस को बॉयफ्रेंड को इस पार्टी के 'गुंडों' ने पीटा!
[टेलीविजन] इतना करो ना मुझे प्यार, प्यार की एक कहानी जैसे टीवी सीरियलों की चर्चित एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट के बॉयफ्रेंड सुयश राय (स्पिल्ट्ज़विला) मुंबई में कुछ लोगों की मनमानी का शिकार हुए। पहले मोना वासु और सुयश के बाद तय हो गया कि मुंबई में बड़े लोग भी सुरक्षित नहीं है।
सुयश गोरेगांव इलाके से पवई की तरफ लौट रहे थे। तभी एक एक्सीडेंट को बचाने के चक्कर में उनकी कार एक और साइड वाली कार से भिड़ी। उस कार ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। सुयश के रुकते ही एक और कार वहां आ पहुंची। दोनों कारों से कुछ गुंडे डंडा और हॉकी स्टिक लेकर उतरे और सुयश का पीट-पीट कर बुरा हाल कर दिया।
इस डांस शो ने शिल्पा को ऑफर किया नच बलिए की डबल फीस!
हमला करते वक्त गुंडे चिल्ला रहे थे कि वे एक नामी राजनैतिक पार्टी से हैं और कोई उनसे पंगा लेने की हिम्मत नहीं कर सकता। इस पूरे वाकये में एक और चौंकाने वाली बात यह रही कि तमाशा देखने के लिए जुटी भीड़ में से कोई भी एक्टर की मदद को आगे नहीं आया, न ही किसी ने उन गुंडों का विरोध किया।
ALSO READ: ये रिश्ता क्या कहलाता है परिवार से अक्षरा होंगी OUT!
सुयश ने ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को इस पूरी घटना की जानकारी सोमवार को ट्वीटर के जरिए दी और उनसे न्याय की मांग की।गुंडों की कार के नंबर और उनकी पार्टी के नाम की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications












