..................... Kim Kardashian is being paid 5 crore for Bigg boss, will enter in a saree - Hindi Filmibeat

BIGG BOSS:GUESS करिए कितने करोड़ है किम कारदाशियां की कीमत!

बिग बॉस का ये सीज़न जितनी ही कंट्रोवर्सी कर ले पर सच्चाई यही है कि सीरियल को टीआरपी नहीं मिल रही है। और मिले भी कैसे बिग बॉस में न तो कोई बड़ा नाम है न हस्ती। तो अब बिग बॉस में तड़का लगना आ रही हैं किम कारदाशियां। किम ने अपनी इंडिया विसिट के बारे में ट्विटर पर भी बताया। बिग बॉस की तरफ से जारी एक रिलीज़ में सुनाई दिया कि नमस्ते इंडिया.....मैं किम कारदाशियां आ रही हूं बिग बॉस के घर।

किम बिग बॉस के इस सीज़न की पहली विदेशी मेहमान हैं। और उनकी पेमेंट सुनकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। दरअसल किम कारदाशियां को 5 करोड़ रूपये की पेमेंट की जाएगी। किम साड़ी पहनकर बिग बॉस हाउस में जाएंगी और प्रतियोगियों के साथ वक़्त बिताएंगी।

वो 22 नवंबर को बिग बॉस हाउस में जाएंगी। किम भारत में एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का परफ़्यूम लॉन्च करने के लिए आ रही हैं। उसी सिलसिले में वह बिग बॉस के घर जाएंगी। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि वह बिग बॉस के घर में कितना वक्त बिताएंगी।

पढ़िए किसे डेट कर रही हैं करिश्मा तन्ना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X