गौतम ने की डिंपी के साथ गद्दारी!
बिग बॉस 8 के घर में एक ऐसा प्रतिभागी है जो कि कुछ भी करे, अच्छा करे या बुरा वो गलत ही ठहराया जाता है। गौतम बिग बॉस के अब तक के 8 सीजन के पहले ऐसे कैप्टन हैं जिन्हें घर में इतना ज्यादा अपमान व दूसरों का विरोध सहना पड़ा। कैप्टन बनने के बाद भी गौतम घर के प्रतिभागियों के लिए एक गलत इंसान ही रहे जिसके दिये गये कामों को लोगों ने करने से इंकार कर दिया।

शनिवार को सलमान द्वारा समझाने पर सोमवार को घर के लोग कैप्टन गौतम के प्रति थोड़ा सा सुधरे हुए नज़र आए। लेकिन अब एक बार फिर से गौतम के ऊपर एक और तोहमत लगाई गयी है वो भी गद्दारी की। गौतम से सोमवार को नॉमिनेशन के दौरान पूछा गया कि वो किन्हीं दो सदस्यों को नॉमिनेशन्स से बचा सकते हैं जिसके तहत गौतम ने पुनीत और अली का नाम लिया।
इस बात से डिंपी बहुत आहत हुईं क्योंकि उन्होंने गौतम को कैप्टनसी दिलाने के लिए काफी कुछ किया था। यहां तक कि डिंपी बाकी प्रतिभागियों के सामने गलत भी साबित हो गयीं लेकिन उन्होंने गौतम का साथ दिया। गौतम ने जब अली को चुना डिंपी को बुरा लगा। उन्होंने पुनीत जी और गौतम के सामने कहा कि जिसने गौतम को कैप्टन बनने में मदद की उसे ही गौतम ने नहीं बचाया।
पुनीत भी इस बात पर डिंपी के साथ हो गये कि डिंपी सही कह रही है। गौतम ने अपने फैसले के पीछे ये कारण दिया कि अली ने उनकी कैप्टनसी में काफी अच्छा काम किया और अगर वो डिंपी को चुनते तो घर के बाकी लोग उन्हें गलत समझते। हालांकि डिंपी बाद में अली से भी यही कहती दिखीं कि गौतम ने ये गलत किया।


Click it and Unblock the Notifications











