किम कर्दाशियां ने Bigg Boss फैंस से मांगी माफी, कहा, जल्द मिलेंगे
अमेरिकन रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ने अपने इंडियन और बिग बॉस फैंस से माफी मांगी है। दरअसल किम बिग बॉस-8 में गेस्ट के तौर पर आने वाली थी, लेकिन वीजा से संबंधित परेशानी की वजह से उन्हें अंतिम समय में भारत आना कैंसिल करना पड़ा।
भारत दौरा कैंसिल होने के बाद किम ने इंस्टाग्राम के जरीए पोस्ट किया है कि, 'भारत में मेरे सभी फैंस को मेरा प्यार..भारत टूर कैंसिल होने का मुझे भी दुख है। जब मेरे सामने ऐसी ऑपच्यूनिटी थी, तो मैं उसे लपक लेना चाहती थी, लेकिन वीजा में होने वाली परेशानियों के कारण मुझे भारत आना कैंसिल करना पड़ा। खैर, मुझे उम्मीद है कि जल्द ही भारत आने का और आप सब से मिलने का मौका मिलेगा।'
आपको बता दें, 34 वर्षीया किम को अपने नए परफ्यूम फ्लेयर फटेल का प्रचार करने के लिए भारत आना था। वह अपने परफ्यूम के प्रचार के लिए विश्व दौरे पर हैं। साथ ही 22 नवंबर को बिग बॉस हाउस में गेस्ट के तौर पर उनकी एंट्री होनी थी। जिसके लिए उनके फैंस काफी उत्सुकता के साथ किम का इंतजार कर रहे थे।
गौरतलब है कि, किम कर्दाशियां से पहले भी कई अंतर्राष्टीय सेलिब्रिटी बिग बॉस का हिस्सा बन चुके हैं। जिनमें पामेला एंडरसन, सनी लियोन, एंड्रू सायमंड्स, क्लॉडिया, एली एवराम और सोफिया हयात मुख्य नाम हैं।


Click it and Unblock the Notifications












