निगार के लिए भयानक सपने जैसा था बिग बॉस हाउस!
'बिग बॉस 8' से निगार खान का जाना काफी सूर्खियों में रहा, क्योंकि निगार बिग बॉस के घर में मात्र दो सप्ताह तक ही रह सकीं। लेकिन वहीं निगार अपने एलिमिनेशन से संतुष्ट हैं। निगार का कहना है कि बिग बॉस का घर उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा था।
निगार खान का कहना है कि वह बाहर आकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा,'मेरे लिए यह जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव था। बाहर आकर मैं बहुत खुश हूं। बिग बॉस के घर में हर पल किसी बुरे सपने को जीने जैसा था। वहां का माहौल काफी निगेटिव सा था।'
निगार ने कहा, "बिग बॉस के घर में ऐसा लगता है, जैसे सभी सदस्य कीचड़ से सने हुए हैं। कहते हैं कि कीचड़ के बीच में ही कमल खिलता है, लेकिन माफ करें, मैं तो ऐसी जगह से निकल जाना पसंद करूंगी। ईश्वर की दूसरी अच्छी योजनाएं हैं मेरे लिए।"
वहीं, वह बाहर आने के बाद पुनीत इस्सर से भी नाराजगी जतातीं नजर आईं। पुनीत के बारे में निगार ने कहा, "वह बेहद नकारात्मक इंसान हैं। मैंने वीडियो फुटेज में उन्हें मेरी बुराई करते हुए देखा।" जबकि निगार उपेन पटेल और आर्य बब्बर की तारीफ की।
आपको बता दें, निगार की बहन गौहर खान 'बिग बॉस 7' में विजेता रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications












