झलक से आउट होने का सिर्फ एक कारण मैं थक गयी थी: पलक

कलर्स के मोस्ट पॉपुलर डांस रियलिटी शोज में से एक है झलक दिखला जा... जिसमें सेलिब्रेटियों का आउट होना लगातार जारी है। इसी क्रम में इस हफ्ते शोज से बाहर हुए हैं किक्कू शारदा उर्फ पलक। जिसके बारे में बात करते हुए किक्कू ने कहा कि वो काफी थक गये थे जिसकी वजह से वो शोज से बाहर हुए।

उन्होंने कहा, 'झलक..' में नृत्य करना मजेदार और चुनौतीपूर्ण था। लेकिन यह थकाने वाला था। इसमें बहुत ज्यादा शारीरिक दम और भावनात्मक प्रतिबद्धता की जरूरत होती है, अगर मुझे बाकी धारावाहिकों की शूटिंग न करनी पड़ती, तो ये चीजें खुशी-खुशी दे दी होती।"कीकू 'झलक..' के अलावा 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'अकबर-बीरबल' व 'एफआईआर' में नजर आ रहे हैं।

कीकू ने कहा, "मैं जब नाचा दिल-ओ-जान से नाचा। यह मुश्किल था क्योंकि 'झलक..' करना एक फुल-टाइम एक्टिवी करने जैसा था।" मालूम हो कि किक्कू को इस बार जनता की ओर से काफी कम वोट मिले इसलिए उन्हें और हॉलीवुड स्टार पोपो उर्फ तारा को जान के लिए डांस करना पड़ा जिसमें पोपो ने बाजी मार ली और किक्कू शारदा उर्फ पलक को शो से बाहर होना पड़ा।

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से 'पलक' के रूप में प्रसिद्धि पाने वाले किक्कू ने कहा कि दो धारावाहिकों और सप्ताहांत में प्रसारित होने वाले दो रियलिटी शो की शूटिंग ने मेरी सेहत और मेरे परिवारिक जीवन पर असर डालना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा, "मैं लगातार शूटिंग कर रहा था। मैं कभी-कभी पूरी रात शूटिंग करता और अगली सुबह बिना सोए अपनी अगली शूटिंग के लिए जाता।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X