किक्कू शारदा उर्फ पलक..झलक से बाहर, दर्शको के मिले सबसे कम वोट
कलर्स का डांस रियलिटी शो..झलक दिखला जा 7 अपने पूरे शबाब पर है, जहां प्रतियोगियों की एक से बढ़कर एक परफार्मेंस की वजह से यह शो लोगों के बीच चर्चा का केन्द्र बना हुआ है वहीं दूसरी ओर इस शो से लोगों का बाहर होना भी लगातार जारी है। इसलिए नियम के मुताबिक इस हफ्ते शो से बाहर होने की बारी थी आपके चहेते कलाकार किक्कू शारदा उर्फ पलक की।
जिन्हें इस बार जनता की ओर से काफी कम वोट मिले इसलिए उन्हें और हॉलीवुड स्टार पोपो उर्फ तारा को जान के लिए डांस करना पड़ा जिसमें पोपो ने बाजी मार ली और किक्कू शारदा उर्फ पलक को शो से बाहर होना पड़ा।
झलक के मंच पर इमरान ने माधुरी से कहा पी लूं तेरे होठों की शबनम..
किक्कू उर्फ पलक ने जाते हुए शो की तारीफ करते हुए अपने कोरियोग्राफर भावना की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उन्हें यहां से जाने का गम है और सबसे ज्यादा दुख उन्हें भावना के लिए हो रहा है जिन्होंने मेरे साथ जबरदस्त मेहनत की और मेरे जैसे नॉन डांसर को एक अच्छा-खासा डांसर बना दिया।
तो वहीं कोई भी बड़ी फिल्म अगर पर्दे पर रिलीज होती है तो उसका प्रमोशन जरूर इस शो में होता है। इसी क्रम में इस बार इस शो में पहुंचे बॉलीवुड के सीरयल किसर इमरान हाशमी अपनी पाकिस्तानी को-स्टार हुमैमा मलिक के साथ।मालूम हो कि इमरान और हुमैमा दोनों ही फिल्म 'राजा नटवरलाल' में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 29 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माणकर्ता कुणाल देशमुख हैं।
इस हफ्ते झलक के मंच पर और भी बहुत कुछ हुआ इसे जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...


Click it and Unblock the Notifications











