करोड़ो बांटने वाले केबीसी को मिला हजारवां प्रतिभागी
इन दिनों सोनी चैनल पर मशहूर क्वीज जो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) अपनी लोकप्रियता के शिखर पर है। सीजन चाहे जो भी हो लेकिन इस शो की पॉपलेरिटी में कोई फर्क नहीं पड़ता है।
आपको जानकर खुशी होगी कि जो शो लोगों को करोड़ो रूपये बांटता है उसे अपना 1,000वां प्रतिभागी मिला है जिसे लेकर शो वाले बहुत खुश हैं। और यह खुशनसीबी शो वालों को मिली है हैदराबाद निवासी मेडिकल के छात्र सैयद मुर्तजा हाशमी की वजह से, जिनका शो में स्वागत भी किया गया।
करोड़ो बांटने वाले केबीसी को मिला हजारवां प्रतिभागी
शो वालों की ओर से मीडिया में एक बयान जारी किया गया कि वर्ष 2000 में लांच हुए इस शो की मेजबानी तभी से महानायक अमिताभ बच्चन कर रहे हैं। उन्होंने सिर्फ तीसरे संस्करण की मेजबानी नहीं की थी। ।
'केबीसी' में सिर्फ पैसे ही नहीं..दिल भी जीते जाते हैं: अमिताभ बच्चन
सैयद के भाई सैयद मुस्तफा केबीसी के छठे संस्करण में आए थे और 25 लाख रुपये के पड़ाव तक पहुंच गए थे, लेकिन गलत जवाब देने की वजह से उन्हें कम पैसों पर संतोष करना पड़ा था।
'कौन बनेगा करोड़पति-8' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है। यह शो मशहूर अंतर्राष्ट्रीय रियलिटी शो 'हू वांट्स टू बी अ मिलिनियर' का देसीकरण है।


Click it and Unblock the Notifications












