अगस्त से एक बार फिर से गूंजेगी देवियों और सज्जनों की आवाज
इस बारे में जानकारी खुद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर दी है। उन्होंने लिखा, "ये है केबीसी का नया आकार.. केबीसी का नया चेहरा अगस्त में शुरू हो रहा है."
अपने व्यस्त अभिनय दिनचर्या के बावजूद बिग बी देश के कोने-काने से 'करोड़पति' बनने आए प्रतिभागियों से मजबूती से जुड़े रहते हैं। यह दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है।
साल 2000 से 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी शुरू करने वाले अमिताभ ने कहा, "यहां सिर्फ पैसे ही नहीं जीते जाते.. यहां दिल भी जीते जाते हैं.. कम से कम प्रतिभागी हमेशा मेरा दिल तो जीत ही लेते हैं। आप सभी को मेरा प्यार।"
यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में शूट किया गया यह शो सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा। शो वैश्विक रूप से लोकप्रिय 'हू वांट्स टू बी ए मिलेनियर' का भारतीय संस्करण है।

Post by Amitabh Bachchan.

मालूम हो कि केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति के पर्याय बन चुके अमिताभ बच्चन ने इस श्रृंखला के छह संस्करणों की मेजबानी कर चुके हैं। सिर्फ तीसरे संस्करण के मेजबान शाहरुख खान ने की थी। टीवी को एक नया प्रारूप देने वाले इस कार्यक्रम का लोग बेताबी और बेसब्री से इंतजार करते हैं।
इसलिए इस सीरीज के लिए भी लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार का शो भी काफी दिलचस्प होगा ऐसी उम्मीद की जा रही है।

Click it and Unblock the Notifications