..................... Amitabh Bachchan rings bell at Bombay Stock Exchange For Yudh - Hindi Filmibeat

बीएसई का घंटा बजाकर अमिताभ ने की 'युद्ध' की तैयारी..

अमिताभ बच्चन कोई काम करे और वो खास ना हो भला ऐसा हो सकता है क्या..आप का जवाब होगा नहीं.. जी हां दोस्तों खास लोग खास काम ही करते हैं। इसलिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन का आने वाला टेलीविजन धारावाहिक 'युद्ध' ऑनएयर होने से पहले ही हिट हो गया है। टेलीविजन धारावाहिक 'युद्ध' के प्रसारण की तैयारियां जोरों से चल रही हैं, जिसके तहत ही अमिताभ ने मंगलवार सुबह बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में घंटा बजाया।

इस टीवी कार्यक्रम के जरिए वह छोटे परदे पर धारावाहिक में पहली बार काम करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे गौरवान्वित हैं। अमिताभ ने मीडिया से कहा, "बंबई शेयर बाजार आकर मैं गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"

आपको बता दें कि अमिताभ ने सुबह 9.15 बजे बीएसई में घंटा बजाया। अनुराग कश्यप निर्देशित इस धारावाहिक में अमिताभ रियल एस्टेट के बड़े दिग्गज युधिष्ठिर सिकरवाड़ की भूमिका निभा रहे हैं, जो शांति कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड का मालिक है। उन्होंने फिक्शन कंपनी को बंबई शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराया।

अमिताभ ने मल्टी-स्क्रीन मीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन.पी.सिंह, बंबई शेयर बाजार (बीएसई) लिमिटेड और बीएसई इंस्टीट्यूट लिमिटेड के अध्यक्ष सुधाकर राव के साथ स्वागत दीप को प्रज्‍जवलित किया।

सोनी इंटरटेनमेंट के टेलीविजन धारावाहिक में निभाने जा रही भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, धारावाहिक में मैं शांति कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक की भूमिका निभा रहा हूं, जिसमें लगभग 10 हजार कर्मचारी काम करते हैं।

आगे की खबर स्लाइडों में...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X