एंटरटेनमेंट के लिए युद्ध भी करेगा केबीसी 8

जी हां दोस्तों...आपने सही सुना..आपका पसंदीदा शो केबीसी 8 अब युद्ध करने की तैयारी में है। खबर है कि इस शो का प्रसारण अगस्त में होगा और इस बार यह शो एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा के स्थान पर लाया जाएगा। वैसे खबर यह भी है कि इस क्वीज शो से पहले ही अमिताभ बच्चन का पहला टीवी सीरियल 'युद्ध' सोनी पर प्रसारित होने लग जायेगा। कहा जा रहा है कि टीवी सीरियल 'युद्ध' अगले महीने से ही टीवी पर टेलिकास्ट होगा।

साल 2000 से 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी शुरू करने वाले अमिताभ ने कहा, "यहां सिर्फ पैसे ही नहीं जीते जाते.. यहां दिल भी जीते जाते हैं.. कम से कम प्रतिभागी हमेशा मेरा दिल तो जीत ही लेते हैं। आप सभी को मेरा प्यार।" यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में शूट किया गया यह शो सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा। शो वैश्विक रूप से लोकप्रिय 'हू वांट्स टू बी ए मिलेनियर' का भारतीय संस्करण है।

मालूम हो कि केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति के पर्याय बन चुके अमिताभ बच्चन ने इस श्रृंखला के छह संस्करणों की मेजबानी कर चुके हैं। सिर्फ तीसरे संस्करण के मेजबान शाहरुख खान ने की थी।

सोनी इंटरटेनमेंट के टेलीविजन धारावाहिक में निभाने जा रही भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, धारावाहिक में मैं शांति कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक की भूमिका निभा रहा हूं, जिसमें लगभग 10 हजार कर्मचारी काम करते हैं। 'युद्ध' को रिभु दास गुप्ता निर्देशित कर रहे हैं, जबकि इसके रचनात्मक निर्देशक अनुराग कश्यप हैं। इसका निर्माण अमिताभ की सरस्वती क्रिएशंस एंडेमोल इंडिया के साथ मिलकर कर रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X