संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' में कार्तिक आर्यन? साइन कर लिया प्रोजेक्ट!
बॉलीवुड के कुछ शानदार कलाकारों का नाम लो तो उसमें अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम भी सामने आता है। अक्सर उनको लेकर कई तरह की खबरें सामने आती हैं और कई प्रोजेक्ट्स में उनका नाम जुड़ता है। पिछले कुछ समय से उनका नाम एक वेब सीरीज से जुड़ रहा है जिसका नाम है हीरा मंडी। खबर है कि इस सीरीज को संजय लील भंसाली बना रहे हैं और इसमें लीड रोल में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं।
इसके अलावा खबर है कि उन्होने इस सीरीज को साइन कर लिया है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरा मंडी को लेकर पहले भी कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं लेकिन सूत्रों की मानें तो कार्तिक आर्यन इस सीरीज का हिस्सा पक्का बनने वाले हैं। संजय लीला भंसाली इस समय फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं और फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरु हो चुकी है।

वर्कफ्रंट
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोस्ताना 2 और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों के चलते बिजी कार्तिक आर्यन को लेकर नई जबरदस्त खबरें सामने आई हैं।

नई फिल्म
दरअसल बॉलीवुड हंगामा रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज के साथ कार्तिक आर्यन नई फिल्म लेकर आने वाले हैं।

सेक्शन 375
इस फिल्म को सेक्शन 375 फिल्म के निर्देशक अजय बहल बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर कार्तिक आर्यन दो महीने में शूटिंग शुरू करेंगे।

आजकल 2
कार्तिक आर्यन कुछ महीनों पहले फिल्म लव आजकल 2 में नजर आए थे और इस फिल्म को दर्शकों के द्वारा पूरी तरह से नकार दिया गया था।

सारा अली खान
फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अभिनेत्री सारा अली खान नजर आईं थीं, फिल्म में दोनों के अभिनय को काफी सराहा गया था।
सुशांत सिंह राजपूत के कजिन को मारी गई गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती!


Click it and Unblock the Notifications