..................... सुशांत सिंह राजपूत के कजिन को मारी गई गोली Sushant singh rajput's Cousin shot at Bihar - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत के कजिन को मारी गई गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती!

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत तो इस दुनिया में अब नहीं रहे हैं लेकिन फिर किसी ना किसी कारण उनका नाम खबरों में आता ही रहता है। इस समय भी कुछ ऐसा हुआ है कि वो चर्चा में चल रहे हैं। दरअसल एक खबर बिहार से आ रही है और वो ये है कि सुशांत के कजिन को गोली मारी गई है। खबर थी कि बिहार के सिहरसा में एक शोरूम के मालिक को गोली लगी है। इसके बाद पता चला कि वो कोई और नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई है।

गौरतलब है कि उनकी हालक काफी गंभीर है और इस समय वो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहे हैँ। अब देखना ये है कि उनकी हालत में कितनी जल्दी सुधार होता है। जैसे ही ये खबर सामने आई सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नजर आ रहे हैं। सुशांत की बात करें तो उन्होने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।

सीबीआई की रिपोर्ट

सीबीआई की रिपोर्ट

अभी तक ये क्लियर नहीं हुआ है कि उन्होने ऐसा क्यों किया था। कई तरह की बातें सामने आई लेकिन सीबीआई की रिपोर्ट की मानें तो उन्होने खुदकुशी की है जिसकी वजह सामने नहीं आई।

लाखों लोग दुखी थे

लाखों लोग दुखी थे

अभिनेता की मौत की खबर पर लाखों लोग दुखी थे और अंतिम संस्कार पर श्रद्धा कपूर, कृति सैनन, जैकी भगनानी, रणवीर शौरी, मुकेश छाबड़ा, विवेक ओबेरॉय, उदित नारायण समेत कई सितारे शामिल थे।

दिल बेचारा

दिल बेचारा

सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार फिल्म दिल बेचारा में नजर आए थे और ये फिल्म उनके देहांत के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

संजना साँघी

संजना साँघी

इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री संजना साँघी नजर आईं थीं और दोनों कलाकारों ने कमाल का परफॉर्म किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X