Oooo..तो इसे डेट कर रही हैं करिश्मा तन्ना
टेलीविजन की स्मार्ट एंड टैलेंटेड एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना आजकल प्यार में हैं। जी हां, बिग बॉस-8 में काफी मसाला डालने वाली करिश्मा आजकल मुंबई के एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। करिश्मा चाहे कितना भी छुपा लें, लेकिन प्यार छुपाए नहीं छुपता है।
लिहाजा, मीडिया ने भी करिश्मा और उनके बॉयफ्रैंड का पता लगा ही लिया। तो आपको बता दें, करिश्मा के बॉयफ्रैंड का नाम है ऋषभ चौकसी। ऋषभ मुंबई में एक रेस्टॉरेंट और मुंबई के पॉपुलर नाइटकल्ब इस्कोबार के मालिक हैं।
इन दोनों को काफी जगहों पर साथ स्पॉट भी किया गया है। यहां तक की करिश्मा के जन्मदिन पर ऋषभ ने एक ग्रैंड पार्टी भी ऑरगनाइज की थी। बल्कि आपको बता दें, जिस रिलेशन की खबर हमें अब लगी है, उसके बारें में इनकी फैमिली को पता है। मतलब, करिश्मा अपने इस रिलेशन को काफी समय तक छुपाने में सफल रहीं। हम्ममम....
गौरतलब है कि, शायद आपको याद हो कि साल 2012 में इस खबर ने काफी जोर पकड़ी थी कि करिश्मा मॉडल हनिफ हिलाल को डेट कर रही हैं। हालांकि, 2013 में इनका ब्रेक अप हो गया था। जबकि इसके पहले करिश्मा का नाम म्यूजिक कंपोजर-सिंगर बप्पी लहरी के बेटे बप्पा लहरी के साथ भी जोड़ा गया था।


Click it and Unblock the Notifications
