टॉपलेस होने में करिश्मा ने नहीं की झिझक, तो उपेन को किस कौन सी बड़ी बात
टेलीविजन की स्क्रीन पर इस वक्त करिश्मा तन्ना छायी हुईं हैं। वो बिग बॉस में स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के रूप में बनी हुई हैं, लेकिन अब जो वो कर रही हैं, उससे लगने लगा है कि उन्हें चैलेंजर्स से डर लगने लगा है। जी हां करिश्मा ने जिस तरह उपेन पटेल को रात के वक्त स्मूच किया यानी चुंबन लिया, उसे साफ जाहिर है कि करिश्मा आज भी उसी पब्लिसिटी की भूखी हैं, जो उन्होंने टॉपलेस होकर बटोरी थी।
जी हां ये वही करिश्मा तन्ना हैं जो अपने करियर की ऊंचाईंयों तक पहुंचने के लिये टॉप लेस हो चुकी हैं। यही नहीं करिश्मा ने अपने करियर में तमाम हॉट फोटोशूट भी खिंचवाये हैं। वैसे जिस तरह करिश्मा बिग बॉस में व्यवहार कर रही हैं, उससे तो यही लगता है कि वो इस शो में जीतने के लिये कुछ भी कर सकती हैं।
किस बात का डर है करिश्मा को?
करिश्मा को इस वक्त सिर्फ और सिर्फ गौतम गुलाटी से डर लग रहा है, क्यांकि ऐसा कोई सप्ताह नहीं जाता है जब कलर्स चैनेल पर "वी लव वी लव गौती..." के बोल न सुनायी दें। गौतम गुलाटी की बढ़ती पब्लिसिटी करिश्मा के लिये खतरा बनती जा रही हैं।
यही कारण है कि जब जब गौतम पर बात आती है, तो करिश्मा के तेवर गर्म हो जाते हैं और वो अपना स्टैंड इस तरह लेती हैं, मानों उनके ऊपर किसी ने पर्सनल अटैक कर दिया हो।
खैर मजेदार बात यह है कि जनता को करिश्मा के ये तेवर भी बहुत पसंद आ रहे हैं। शायद यही कारण है कि करिश्ता वोटिंग में हर बार पास हो जाती हैं।
खैर जो भी हो, आप अगर यह सोच रहे हैं कि सलमान खान के शो छोड़ने के बाद बिग बॉस इंटरेस्टिंग नहीं रहा है, तो आप गलत हैं। यह शो अभी भी उतना ही रोचक बना हुआ है, जितना पहले था, बस शो की होस्ट बदल गई हैं। शो की होस्ट बदलने का मतलब सिर्फ शनिवार और रविवार को ही थोड़ा फीकापन दिखाई देगा, लेकिन बाकी दिन फुल मस्ती और हल्ला बोल शो।


Click it and Unblock the Notifications













