OMg! आधी रात..और बिग बॉस में करिश्मा और उपेन का स्मूच, देखिए PICS
बिग बॉस 8 के घर में लड़ाई झगड़ा तो काफी आम बात हो गई है। लेकिन अब घर में नजदीकियों का खेल खेला जा रहा है। हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहने वाली करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल के बीच का प्यार अब सिर्फ उन दोनों के बीच नहीं, बल्कि दर्शकों के सामने भी आने लगा है। प्यार में तो अब ये दोनों बिग बॉस की हदों को भी तोड़ रहे हैं। तभी तो करिश्मा और उपेन ने घर में इतने सारे कैमरों के सामने आधी रात में स्मूच करने से परहेज नहीं किया।
इससे पहले घर की सदस्य रह चुकीं डायंड्रा सोरस ने भी गौतम गुलाटी को सभी घरवालों के सामने किस किया था। आपको बता दें, उपेन शो से बाहर हो गये थे। उन्हें फिर एजाज खान के बदले शो में लाया गया है। घर में इंट्री करने के बाद ही उपेन ने करिश्मा को प्रपोज किया था। लेकिन करिश्मा ने उनसे जवाब के लिए थोड़ा समय मांगा था। बहरहाल, लगता है करिश्मा ने उस सवाल का जवाब कुछ इस तरह दिया है।
स्लाइडर में देखिए, आधी रात में बिग बॉस हाउस में करिश्मा और उपेन ने किस तरह तोड़ी हदें:


Click it and Unblock the Notifications











