शादी मुबारक: फाइनल हुई शादी की डेट, टूट जाएंगे लड़कियों के दिल!
[टेलीविजन] टीवी के स्टार करण पटेल शादी कर रहे हैं ये खबर तो पुरानी हो चुकी हैं। 'ये है मोहब्बतें' के रमन एक नई पहचान की लतिका यानि अंकिता भार्गव से शादी कर रहे हैं। दोनों की मानें तो ये अरेंज मैरिज है जो लव में बदल गई। सबसे खास बात ये कि अंकिता करण के ऑनस्क्रीन ससुर जी यानि इशिता के अप्पा, की बेटी है। मतलब करण के ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन एक ही ससुर हैं। इसे कहते हैं सेटिंग।
दोनों की शादी की तारीख 3 मई तय हुई है मगर रोका की रस्म 14 मार्च को होगी। काफी लंबे समय से करण दूसरी टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी को डेट कर रहे थे। चर्चा है कि एकदम करण ने काम्या को छोड़ अंकिता को चुन लिया। वहीं इन खबरों पर बोलते हुए अंकिता ने कहा कि उन्हें किसी चीज़ का ज़िम्मेदार ठहराना गलत है।
अंकिता ने बताया कि करण और काम्या का दिसंबर में ही ब्रेकअप हो गया था जिसके बाद करण के ऑनस्क्रीन भाई रोमी ने उनकी मुलाकात करवाई। इसके बाद दोनों की फैमिली को भी ये दोनों काफी पसंद आए। फिलहाल तो दोनों का प्यार एक दूसरे के ट्विटर अकाउंट पर खुल खुल कर ज़ाहिर हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
