एक दूजे के हुए करण-तेजस्वी ? Viral हुईं घर के कार्यक्रम की तस्वीरें, जोड़े में साथ बैठ की पूजा

Karan Kundrra And Tejasswi Prakash Function Photos Viral: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जमकर सुर्खियों में रहती हैं।
तेजस्वी और करण कुंद्रा (Karan kundrra) दोनों आए दिनों हेडलाइन्स में बने ही रहते हैं। बता दें कि तेजस्वी और करण दोनों को बिग बॉस सीजन 15 में देखा गया था और इसी सेट पर दोनों पहली बार मिले भी थे। दोनों को सेट पर ही एक दूसरे से प्यार हुआ। शो में दोनों की नोकझोक और प्यार की झलक भी देखने को मिली थी, लेकिन शुरुआत से लेकर अंत तक दोनों का प्यार, नखरा और रोमांस देख फैन्स कपल को बेहद पसंद करने लगे थे।
क्या पक्का हो गया करण-तेजा का रिश्ता
वैसे तो कई कपल्स ऐसे होते हैं जो शो में सिर्फ लाइमलाइट के लिए कपल के रूप में नजर आते हैं। जिससे की वह शो जीत सकें। कई लोगों को लगा भी था कि शायद करण और तेजस्वी दोनों शो के लिए बतौर कपल नजर आ रहे हैं, लेकिन जैसे ही दोनों शो से बाहर गए दोनों का रिश्ता और भी मजबूत हो गया। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस सीजन 15 की विनर भी रह चुकी हैं। तेजस्वी को विनर के तौर पर चमचमाती ट्रॉफी और 40 लाख रुपये मिले थे।
वहीं शो से निकलने के बाद दोनों को आए दिनों वेकेशन पर या इवेंट्स में साथ देखा जाता रहा है। बता दें कि इन दिनों तेजस्वी प्रकाश सेलिब्रिटी मास्टर शेफ शो में नजर आ रही हैं। जहां हाल ही में तेजस्वी की मां को भी देखा गया था। जिन्होंने खुलासा किया था कि इसी साल ही वह बेटी की शादी करेंगी और उन्होंने तेजा की शादी के लिए लड़का भी ढूंढ लिया है। मां के मुंह से इस बात को सुनकर तेजस्वी जहां शर्माने लगी थीं वहीं बाकी जज और स्टार्स ने उनकी खिचाई की थी। जैसे ही यह बात सामने आई तब से हर कोई गुड न्यूज का इंतजार कर रहा है। फैन्स भी चाहते हैं कि जल्द करण और तेजस्वी शादी के बंधन में बंध जाएं।
बतौर कपल पूजा करते दिखे करण-तेजा
वहीं करण और तेजस्वी की शादी की खबरों के बीच दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों के परिवार वाले एक साथ नजर आ रहे हैं। वहीं करण और तेजस्वी साथ बैठे बतौर जोड़े के रूप में पूजा करते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश सफेद नेट की साड़ी पहने सिर पर पल्ला लिए नजर आ रही हैं। वहीं करण कुंद्रा गुलाबी रंग के कुर्ते पायजामे में दिख रहे हैं। बता दें कि पूजा के बाद परिवार वालों ने मिलकर खाना खाया जश्न मनाया और फिर आतिशबाजी भी छोड़ी।
यह भी पढ़ें- इस साल गुपचुप शादी रचा सकती हैं तेजस्वी प्रकाश, एक्ट्रेस की मां ने किया खुलासा, बोलीं- लड़का फाइनल है...
दोनों के इस पोस्ट को देखकर लगता है कि शायद दोनों का रिश्ता पक्का हो चुका है इसीलिए दोनों जोड़े के रूप में साथ में बैठे पूजा करते नजर आ रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों को देख फैन्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों का रोका हो चुका है। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही लिखा गया है कि समय आ चुका है ऑफिशियल करने का। बता दें कि तेजा और करण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं इस कैप्शन को देखने को बाद फैन्स तो समझ गए हैं कि अब जल्द ही गुड न्यूज मिलने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











