इसी साल गुपचुप शादी रचा सकती हैं तेजस्वी प्रकाश, मां ने किया खुलासा, बोलीं- लड़का फाइनल है...

Tejasswi Prakash

Tejasswi Prakash Karan kundrra Wedding: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। तेजस्वी प्रकाश इन दिनों सेलिब्रिटी मास्टर शेफ शो में नजर आ रही हैं। तेजा की खूबसूरती और उनका स्टाइल फैन्स का दिल जीत लेता है। बता दें कि शो में कई बार तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी को लेकर जज सवाल कर चुके हैं।

Take a Poll

शादी को लेकर तेजा की मां ने किए खुलासे
एक बार तो खुद ही तेजस्वी प्रकाश के मुंह से निकल गया था कि वह कोर्ट मैरिज भी कर सकती हैं क्योंकि तेजस्वी प्रकाश महाराष्ट्रीयन हैं और करण कुंद्रा पंजाबी। तेजस्वी के इतना कहने के बाद यह तो फैन्स समझ गए थे कि तेजा करण कुंद्र संग ही शादी का प्लान बना रही हैं। वहीं इस शो के बाद हाल ही में शो का एक वीडियो और वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि तेजस्वी प्रकाश की मां उनकी शादी को लेकर कई खुलासे करती नजर आ रही हैं।

इसी साल शादी कर सकती हैं तेजस्वी
सेलिब्रिटी मास्टर शेफ शो में तेजस्वी प्रकाश की मां भी आती हैं। ऐसे में मौका देख जज फराह खान तेजस्वी की मां से पूछती हैं कि शादी कब कर रही हैं आप तेजा की ? तब तेजस्वी की मां कहती हैं कि इसी साल। मां का ऐसा जवाब सुन तेजस्वी चौंक जाती हैं। वहीं फराह खान दोबारा पूछती हैं कि लड़के का नामकरण हो गया है ना ? इस जवाब पर तेजस्वी की मां हामी भरती हैं। फराह कहती हैं कि लोग लड़के का नाम करण हो गया है। यह सुनकर तेजस्वी शर्माने लगती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स को भी लगने लगा है कि तेजा और करण इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खैर आपको बता दें कि तेजा और करण एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों बिग बॉस के शो में एक दूसरे के मिले थे।

More from Filmibeat

Read more about: tejasswi prakash karan kundrra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X