15 रीटेक में पूरा हुआ चेतना-करण का लिपलॉक
इन दिनों एमटीवी का एक शो 'फना-एन इम्पॉसिबल लव स्टोरी' युवाओं के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। आज के युवाओं के ध्यान में रखकर बनाया गया यह शो अब और भी हॉट होने जा रहा है क्योंकि जो खबर आयी है उसके हिसाब से अब इन लवस्टोरी पर प्यार और रोमांस का तड़का लग गया है।
कहा जा रहा है कि इसके एक एपीसोड में अभिनेता करण कुंद्रा और अभिनेत्री चेतना पांडे काम कर रहे हैं जिनके बीच एक इंटिमेट सींस फिल्माया गया है जिसे शूट करने में कुंद्रा और चेतना ने 15 रीटेक लिये।
15 रीटेक में पूरा हुआ चेतना-करण का लिपलॉक
कहा जा रहा है कि करण को शो के सेट पर पहली बार चेतना को लिप-किस करना था। इस दृश्य को लेकर उनमें झिझक थी। जिसके कारण करण इतने घबराए हुए थे कि दृश्य 15 से ज्यादा रीटेक में फिल्माया जा सका।" इस शो में करण एक पिशाच की भूमिका निभा रहे हैं, यह एक वैंपायर की लवस्टोरी है।
मालूम हो कि करन ने अपनी अभिनय की शुरुआत 2008 में एनडीटीवी इमेजिन चैनल पर प्रसारित धारावाहिक 'कितनी मुहब्बत हैं' में अर्जुन पुंज की मुख्य भूमिका से की थी। 2009 में उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'बेताब दिल की तमन्ना है' में वीरु की मुख्य भूमिका निभाई। इसी चैनल पर प्रसारित 'आहट' धारावाहिक में एक युवराज के भूत का किरदार निभाने के बाद वह स्टार प्लस पर प्रसारित डांस रिएलिटी शो 'ज़रा नच के दिखा' का भी हिस्सा बने थे।
करण कुंद्रा को आखिरी बार अपनी पहली सीरियल 'कितनी मुहब्बत है' के सीक़्वल (इमेजिन टीवी पर प्रसारित) में अर्जुन सिंहानिया की मुख्य भूमिका में अभिनय करते हुए देखा गया था। जनता की मांग पर इस धारावाहिक को वापस लाया गया था। एक बार फिर से कऱण अपनी कातिल अदाओं से दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications












