इतंजार खत्म: 21 सितंबर से सलमान लगायेंगे बिग बॉस 8 के जरिये सबकी वॉट
लीजिये दोस्तों इंतजार खत्म हो गया और आपका फेवरेट शो बिग बॉस सीजन 8 की प्रसारण तिथि तय हो गई है। बिग बॉस 8 कलर्स पर 21 सितंबर से रात नौ बजे प्रसारित होने जा रहा है। इस बार भी शो के होस्ट आपके चहेते सलमान खान ही हैं।
शो की टैगलाइन है सबकी लगेगी वॉट। सलमान खान बिग बॉस के सीजन 4, 5, 6 और 7 को होस्ट कर चुके हैं। इस बार ऐसा कहा जा रहा था कि वो शो को होस्ट नहीं करेंगे क्योंकि पिछले सीजन पर उनके ऊपर कुछ प्रतियोगियों का पक्ष लेने का आरोप लगा था।
बिग बॉस 8 कलर्स पर 21 सितंबर से रात नौ बजे प्रसारित होगा
लेकिन काफी ना नुकर के बाद आखिर कार कलर्स ने उन्हें शो के लिए मना ही लिया है। इस बार के शो का प्रोमो काफी दिलचस्प है। क्योंकि शो का जो प्रोमो टीवी पर दिखाया जा रहा है उसमें सलमान खान पायलट बने हैं। इसलिए इस बार हो सकता है कि बिग बॉस में कुछ चीजें ऐसी हो जिसमें आकाश, बादल या सैर की बातें हों।
खबर तो यह भी है कि इस बार बिग बॉस हाउस का घर भी इस बार विमान की तरह ही डिजायन किया जाएगा। इससे पहले बिग बॉस की थीम स्वर्ग और नर्क पर आधारित थी और सलमान ने शो में एंजिल और डेबिल की भूमिका अदा की थी।
इस बार के शो में कौन-कौन प्रतिभागी हैं उस चीज का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि काफी लोगों का नाम इस शो में आने के लिए लिया जा रहा है।
आईये स्लाइडों के जरिए करते हैं आगे की बातें...


Click it and Unblock the Notifications











