बंद होने जा रहा है 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'?

कपिल शर्मा के चाहने वालों के लिए यह बुरी खबर हो सकती है। क्योंकि एक अंग्रेजी अखबार की मानें तो कलर्स के सबसे लोकप्रिय शो ' कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' बंद होने जा रहा है।

न्यूज पेपर में छपी खबर की माने तो शो के निर्माता और होस्ट कपिल शर्मा अब अपना सारा ध्यान अपने फिल्मी करियर पर लगाना चाहते हैं। कपिल ने यशराज फिल्म के साथ तीन फिल्मों का कांट्रेक्ट किया है।

Did You Know: कपिल शर्मा अपने शो की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति से करेंगे शादी

कपिल की पहली फिल्म 'बैंक चोर' अप्रैल में रिलीज होने वाली है, ऐसे में कपिल ने पहले फैसला किया था अब उनका शो कलर्स पर हफ्ते में दो दिन नहीं बल्कि एक दिन ही आयेगा।

'मैड इन इंडिया' का हश्र देखकर सुनील के लिए दुखी कपिल

लेकिन शो की जबरदस्त टीआरपी के कारण कलर्स चैनल वाले इस बात के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। ऐसे में कपिल और चैनल के बीच तना-तनी चल रही है जिसके चलते कपिल ने फैसला शो को बंद करने का ले लिया है।

क्योंकि अब कपिल अपने फिल्म करियर पर ही ज्यादा फोकस करना चाहते हैं। फिलहाल इस खबर पर कपिल शर्मा या चैनल्स की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

Did You Know: कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा का 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस से चक्कर चल रहा है दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं। दोनों काफी समय से डेटिंग कर रहे हैं। कपिल के साथ प्रीति ने 'कॉमेडी सर्कस' में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X