Exclusive: कपिल की दरियादिली ने बढ़ाया उनके चाहने वालों का खून
जैसे ही खबर प्रकाशित हुई कि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के हीरो कपिल शर्मा..ने सूरत में खोई हुई ढाई साल की बच्ची को उनके मां-बाप के पास पहुंचाया, उनके फैंस काफी खुश हो गये।
जानिए सबको हंसाने वाले कपिल की आंखों में क्यों आये आंसू?
बैंगलोर निवासी सुनीता अग्रवाल ने वनइंडिया से खास बातचीत में कहा कि कपिल शर्मा वाकई में एक महान कलाकार है.. वरना इतना बड़ा कलाकार कहां किसी को पूछता है। इसलिए ही तो लोग उनके दीवाने हैं। उनकी इस बात से आज मेरा खून 100 ग्राम ज्यादा बढ़ गया है। ऊपरवाला करें वो यूं ही कामयाब रहें, आबाद रहें और हम सब को यूंही हंसाते रहें। सुनीता ने कहा कि वो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का एक भी एपीसोड मिस नहीं करती हैं। यहां तक कि वो रिपीट टेलिकास्ट भी देखती हैं।
मालूम हो कपिल शर्मा ने खुलासा किया है कि सूरत में लाइव प्रस्तुति देते वक्त उन्हं भीड़ में एक ढाई साल की बच्ची मिली थी जिसे उन्होंने गोद में उठाकर स्टेज पर ले गये और उनके मां-बाप को आवाज लगायी। कपिल की आवाज सुनने पर लड़की का बाप स्टेज पर आया, तब कपिल ने उनकी जमकर क्लास ली और कहा कि बच्चे के प्रति आप लापरवाह कैसे हो सकते हैं?


Click it and Unblock the Notifications












