कपिल शर्मा 33 के, भूत संग मनायेंगे बर्थडे पार्टी
जिस तरह से कपिल अनोखे हैं उसी तरह उनका अंदाज भी अनोखा है इसलिए तो वो अपना जन्मदिन भी अलग तरीके से मनाने में जुटे हैं। जी हां कपिल अपना जन्मदिन आदमियों संग नहीं बल्कि भूत संग मनाने जा रहे हैं।
अरे अरे.. चिंता मत कीजिये आपके कपिल को कुछ नहीं होगा। दरअसल इस बार कपिल के शो में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' का प्रमोशन करने आयेंगे।
Pics: कपिल के घर पर एकता ने उगला सच, कहा बेरंग है मेरी लाइफ
इसलिए वो ताकत का भूत बनकर कपिल से केक काटने को कहेंगे। इसलिए आप लोग इस शो को बिल्कुल मिस मत कीजियेगा क्योंकि एक भूत के सामने कपिल किस तरह से पेश आते हैं, यह एक देखने वाली बात होगी क्योंकि लोगों की बोलती बंद कराने वाले कपिल शर्मा की जुबान भूत के आगे खुलती है या नहीं यह देखना बहुत दिलचस्प होगा।
इस साल कपिल अपनी शादी की घोषणा भी कर सकते हैं
वैसे आपको एक राज की बात भी बता देते हैं कि इस साल कपिल अपनी शादी की घोषणा भी कर सकते हैं। खबर है कि कलर्स के सबसे पॉपुलर शो कॉमेडी नाइट विद कपिल को शो के ही क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस से इश्क हो गया है और वह दोनों शादी करने जा रहे हैं।
कपिल के करीबियों की माने तो कपिल शर्मा और प्रीति.. कॉमेडी सर्कस.. के ही दौरान काफी करीब आ गये थे लेकिन इससे पहले हमेशा दोनों ने एक-दूसरे का अच्छा दोस्त बताया है लेकिन लोगों का कहना है कि लंबे अरसे दोनों के बीच का रिश्ता दोस्ती से ज्यादा है जिसे अब दोनों रिश्ते में बदलना चाह रहे हैं इसलिए कुछ दिनों में कपिल, प्रीति संग अपनी सगाई और शादी का ऐलान कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












