BIGG BOSS: कपिल शर्मा ने किया होस्ट सलमान खान को रिप्लेस
कपिल शर्मा जिस गति से इंडस्ट्री में आगे बढ़ रहे हैं ऐसा लग रहा है कि वो जल्दी ही वहां होंगे जहां उनका कोई मुकाबला नहीं होगा। टीवी के टॉप टेन होस्ट में सलमान खान और आमिर खान जैसे नाम होने के बावजूद कपिल ने सबको पछाड़ते हुए नंबर वन की कुर्सी अपने नाम की।
अब खबर है कि कपिल शर्मा सलमान खान की जगह बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड को होस्ट करेंगे। जी हां, कपिल ने सलमान खान को रिप्लेस कर दिया है। लेकिन ऐसा करने के पीछे एक मकसद है। दरअसल 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन है और इसी को स्पेशल बनाने के लिए कपिल ने बजरंगी भाईजान को ये ब्रेक दिया है। कपिल अपनी पूरी टीम लेकर बिग बॉस के सेट पर पहुंचे और सलमान को खूब हंसाया। भई बर्थ डे गिफ्ट देना भी कोई कपिल से सीखे।
तो क्या शादी कर रही हैं बिट्टू शर्मा की वाइफ???
PICS:कपिल के सेट पर परिणीति - रणवीर का किलिंग 'Titanic'मूमेंट


Click it and Unblock the Notifications
