साल खल्लास: सलमान, आमिर से ज़्यादा पॉपुलर रहे कपिल, TOP 10 होस्ट
साल खल्लास...यानि2014 लगभग खत्म होने को है और ये साल टीवी इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स के नाम रहा। जहां सलमान खान बिग बॉस को होस्ट करते आए, वहीं अक्षय कुमार डेयर 2 डांस लेकर आए। शिल्पा शेट्टी ने नच बलिए की टीआरपी बढ़ाई तो माधुरी ने झलक दिखला जा की। लेकिन बात तो सिर्फ दो लोगों की ही हुई। सलमान खान और कपिल शर्मा। और आपको यह जानकर हैरानी होगी कि टीवी पर अपने सलमान भाई को कपिल शर्मा ने पानी पिला दिया। जी हां इस पूरे साल कोई टीवी होस्ट कपिल की पॉपुलैरिटी के आस पास तक नहीं फटका।
टेलीविज़न पर लगने वाली नंबर एक की रेस में हर सप्ताह जीतने वाला शो बदल जाता है। लेकिन रिएलिटी शोज़ की टीआरपी में उतार-चढ़ाव काफ़ी कम देखने को मिलता है। बिग बॉस इस साल जहां टीआरपी के लिए तरसता रहा वहीं कपिल शर्मा, अपने सेट पर आग का हर्जाना भरने के बाद भी टॉप पर रहे। उन्होंने बिग बॉस होस्ट सलमान खान को पटखनी देते हुए टीवी होस्ट में नंबर एक का पायदान अपने नाम किया। वहीं सलमान खान को आप नंबर टू मान सकते हैं।
जानिए कपिल शर्मा के बाद कौन रहे इस साल के सबसे चर्चित टीवी होस्ट
2. सलमान खान
इस बार दूसरे पायदान पर रहे बिग बॉस-8 के बारे में माना जा रहा है कि पिछले सीज़न के मुक़ाबले इस साल प्रतियोगी बहुत कमजोर हैं और इसका परिणाम कहीं न कहीं शो के नंबर्स पर भी पड़ा।
3. रणविजय सांघा
वहीं साल की शुरूआत करने वाले रोडीज़ होस्ट रणविजय सांघा को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। यूथ में वैसे भी रोडीज़ का क्रेज़ है और रणविजय ने उसके होस्ट बनकर लोगों तक सही ढंग से शो को पहुंचाया।
4. सनी लियोन
सनी लियोन ने एमटीवी स्पिल्ट्ज़विला को होस्ट करके बेचारे कंटेस्टेन्ट्स का लाइमलाइट ले ली गईं। इसके अलावा एमटीवी के ही शो हॉन्टेड वीकेन्ड्स में भी उन्हें काफी पसंद किया गया। वैसे भी सनी लियोन को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। आप ही ने बताया।
पढ़िए: साल खल्लास, सनी लियोन के बाद किसको किया गया सबसे ज़्यादा सर्च
5. करण वाही - गौतम रोडे
इन दोनों ने ही नच बलिए को किसी तरह चलाने की कोशिश की। हालांकि शो में अच्छे सेलिब्रिटीज़ थे, पर करण वाही टीवी के बहुत ही चर्चित चेहरे हैं और गौतम रोडे पर भी लड़कियां कम फिदा नहीं हैं।
6. करण जौहर
करण जौहर के कॉफी विद करण ने हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों को चिपकाए रखा। इसके अलावा उन्होंने इस बार भी सेलेब्रिटीज़ से ऐसे ऐसे राज़ उगलवाए जो हर किसी के बस की बात नहीं थी। शो पर इस बार बहुत बड़ी रेंज थी इमरान हाशमी से लेकर अक्षय कुमार तक!
7.आमिर खान
सत्यमेव जयते का नया सीज़न हालांकि इस बार टीआरपी के लिए तरस गया लेकिन फिर भी आमिर ने दर्शकों को खींचा। उन्होंने कुछ अच्छे और वाजिब मुद्द् भी उठाए।
8. गौहर खान
चौथे नंबर पर रहीं इंडियाज़ रॉ स्टार होस्ट गौहर खान जिन्होंने अपना गाना गाकर भी शो पर खूब तालियां बटोरीं। कुछ हाथ गौहर और कुशाल से जुड़ी कंट्रोवर्सीज़ का भी था जिसकी वजह से दर्शकों को गौहर को देखने में काफी इंटरेस्ट था।
9.अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के डेयर टू डांस ने भी इस साल दर्शकों को रोमांचित किया। इस शो से टीवी सितारे अपने फैन्स के और करीब पहुंचे वहीं अक्षय हमेशा से ही टीवी पर हिट रहे हैं।
10.ऋत्विक धंजानी
बिंदास की ये है आशिकी इस साल की सबसे चर्चित लव सीरीज़ रही। एकता कपूर की खोज ऋत्विक धंजानी जो पवित्र रिश्ता में भी काम कर चुके हैं, उन्होंने इस सीरीज़ को बखूबी होस्ट किया। दर्शकों को कहानी से जोड़ने में ऋत्विक कामयाब भी रहे।


Click it and Unblock the Notifications
